उपचुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री का तूफानी दौरा 9 से 14 तक

Listen to this article

1600 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 1000 करोड़ के कार्यों का होगा लोकार्पण करेगे

 

जनपथ टुडे, भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 9 से 14 सितम्बर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे लगभग 1600 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 1000 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। खास तौर पर उपचुनाव के पूर्व यह उन क्षेत्रों का दौरा है जहां विधानसभा के चुनाव होने हैं, वहां के लोगों को इस दौरान मुख्यमंत्री बड़ी सौगातें भी देगे और करोडों की लागत के कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण इस दौरे में मुख्यमंत्री करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान 9 सितम्बर को स्टेट हैंगर भोपाल से आगर जिला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा वहां स्थानी कार्यक्रम में भाग लेंगे। आगर मालवा से वे हाटपिपल्या जिला देवास के लिए प्रस्थान करेंगे तथा वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां करीब 6000 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया जाना है।

10 को दिमनी, अम्बाह और मेहगाँव के दौरे पर, मुरैना विधानसभा के अंतर्गत दिमनी में करीब 71 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। दिमनी से अम्बाह जायेगे स्थानीय कार्यक्रम में करीब 62 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। यहां से मेहगांव जिला भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे, करीब 204 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है।

11 को डबरा, भांडेर और पोहरी के दौरे पर शिवपुरी जिले के पोहरी के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 279 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। यहां से भांडेर के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 43 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 17 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। भांडेर से डबरा जिला ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां करीब 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 77 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है।

12 को जौरा, सुमावली और मुरैना के दौरे पर वे पीएम आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए 1 लाख 50 हजार आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम की वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होंगे। वे मुरैना में 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 194 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। यहां से सुमावली के लिए प्रस्थान करेंगे जहां करीब 76 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। यहां से जौरा जिला मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे, यहां करीब 34 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 8 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है।

13 को करैरा, गोहद और ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे, यहां जिला शिवपुरी की विधानसभा करैरा के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 135 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। करैरा से गोहद जिला भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां करीब 317 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। इसके बाद जिला ग्वालियर विधानसभा ग्वालियर में करीब 85 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। यहां से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां ग्वालियर विधानसभा ग्वालियर (पूर्व) के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 106 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 383 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

14 को मांधाता/ नेपानगर के दौरे पर प्रातः स्टेट हैंगर भोपाल से मांधाता जिला खंडवा के लिए प्रस्थान करेंगे विधानसभा मांधाता के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 7 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जिला बुरहानपुर विधानसभा नेपानगर में करीब 52 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000