आदिवासी संस्कृति के लाल को पद्मश्री, साधारण जीवन का सरकार ने किया सम्मान

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 30 जनवरी 2022, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम में पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित आदिवासी संस्कृति के लाल और जिले के बैगा नर्तक कलाकार अर्जुन सिंह धुर्वे की तारीफ की है। जिला मुख्यालय से लगभग 80 km दूर सघन जंगलों से घिरे वनग्राम धुरकुटा के खपरैल वाले घर मे अपने 3 बेटों और बहू, नाती, नातिन के साथ निवासरत साधरण जिंदगी गुजर बसर करने वाले अर्जुन सिंह खुद को राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयनित होने से गदगद हैं। इसे वह व्यक्तिगत सम्मान से बढ़ कर समस्त आदिवासी के संस्कृति के तौर पर देख रहे है।


प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त अर्जुन सिंह उम्र के 72 वें पड़ाव के बाबजूद क्षेत्र में गायन और नृत्य के प्रति समाज को जागृत करते देखे जा सकते हैं। घर मे रहते हैं तो पत्नी लमिया के साथ लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पकाने में सहयोग करते हैं। गांव के बच्चों को शिक्षा भी देते रहते हैं। कुल मिलाकर कह सकते है कि एक गुमनाम वनग्राम धुरकुटा की कला को सम्मानित करके सरकार ने मैदानी कला के धनी साधारण व्यक्तिव को असाधारण अवार्ड से नवाजा है। इससे जिला खुद को गौरान्वित महसूस कर रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000