डिंडोरी पुलिस ने 92% अंकों के साथ ए ग्रेड हासिल किया

Listen to this article

सीएम हेल्पलाइन, एवं जन शिकायत निवारण में डिंडोरी पुलिस की उपलब्धि

जन पथ टुडे, डिंडोरी, 21 फरवरी 23, जिला पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (प्रभारी सीएम हेल्पलाइन, एवं जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ) से प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनांक 21-2-23 को पुलिस मुख्यालय भोपाल सी. एम. हेल्प लाईन पुलिस विभाग की शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग जारी की गयी। जिसमें डिण्डौरी जिला बालाघाट जोन में टाप स्थान प्राप्त रहते हुए प्रदेश में द्वितीय समूह में 9 वाँ स्थान हासिल किया है।

इस बार की ग्रेडिंग में पूरे म.प्र. में सन्तुष्टि पूर्वक निराकरण की श्रेणी में 60 अंक में डिंडोरी जिले ने 54/92 अंक प्राप्त कर A ग्रेड (स्थान) प्राप्त किया है। जिसका सम्पूर्ण श्रेय जिला पुलिस कप्तान संजय सिंह को जाता है।

शिकायत प्रभार ASI ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि अवधि ने प्राप्त 144 शिकायतों का सन्तुष्टि पूर्वक निराकरण कराया गया है। जो शिकायते थाना स्तर में निराकृत नही होती है उनका निराकरण शिकायत प्रभारी ब्रजेश त्रिपाठी फरियादी को कार्यालय बुलाकर उसकी समस्या का निराकरण कराते हुये शिकायते बन्द कराई जाती है। सी.एम. हेल्प लाईन ग्रेडिंग में डिंडोरी जिला विगत 2 वर्षो से लगातार टाप टेन के अन्दर अपना कब्जा जमाते हुये जोन में अप वन स्थान में अपना स्थान बनाये हुये है। इसमें सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों का सहयोग रहा है, सभी बधाई के पात्र है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000