
भाजपा कार्यालय मे किया गया ध्वजारोहण
जनपथ टुडे,डिण्डौरी, 27 जनवरी 2022, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने भारतमाता के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन व पूजन कर ध्वजारोहण किया। ध्वजवंदन के बाद राष्ट्रगान गाकर सभी को मिठाई खिलाकर गणतंत्रदिवस की शुभकामनाऐं प्रेषित किया।इस दौरान अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, अशोक अवधिया, केदार बिलैया, राजेन्द्र पाठक, कृष्णा परमार, प्रभात जैन, प्रकाशचंद जैन, जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिलामंत्री सपना जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।