पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Listen to this article

म.प्र. सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के अनुसार पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 28 मार्च 2022, (प्रकाश मिश्रा) जिले के कर्मचारी संघ ने रविवार को पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिंडोरी तहसीलदार बिसनसिंह ठाकुर को सौंपा। सोपे गये ज्ञापन में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन तत्काल बहाल करने की मांग की है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने लिखा है कि आपने हमेशा कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। आपने सहृदयता दिखाते हुए कर्मचारियों के हित में हमेशा एतिहासिक कदम उठाए है। मध्यप्रदेश का एन.पी.एस. धारी शिक्षक कर्मचारी अधिकारी जिसका सेवानिवृत्ति के बाद भविष्य असुरक्षित है। आपसे एक बार पुनः एतिहासिक निर्णय की अपेक्षा करता है।

यह है कर्मचारियों की मांग

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जिला डिंडोरी की एक सूत्रीय मांग है कि 1 जनवरी 2005 से बद मध्यप्रदेश के समस्त पुरानी पेंशनविहीन कर्मचारियों अधिकारियों को “मात्र सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के अनुसार जस की तस पुरानी पेंशन बहाल की जाए। साथ ही नवीन शिक्षक संवर्ग में पेंशन ग्रेच्युटी क्रमोन्नति व अन्य लाभ के लिए वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति ( शिक्षाकर्मी गुरुजी, संविदा शिक्षक) दिनांक से मान्य की जाए।

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने अनुरोध है किया है कि हमेशा की तरह एक बार पुन कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन बहाली का एतिहासिक निर्णय लेकर कर्मचारियों को गौरवान्वित करेंगे। आपके नेतृत्व में म.प्र कर्मचारी अधिकारी हित में फैसला लेने में हमेशा से अग्रणी राज्य रहा है।

मांग पूरी ना होने पर होगा प्रदेश स्तरीय आंदोलन

ज्ञात हो कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मोर्चा ने 23 मार्च को ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग प्रदेश सरकार के समक्ष रखी थी। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांग समय रहते पूर्ण नहीं होती है तो आगामी 3 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर भोपाल में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ये रहे मौजूद – पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के जिलाध्यक्ष सनत तिवारी, व्यास नारायण दुबे कमलेश गुप्ता राम कुमार चंदेल कमल गौतम राम कुमार गर्ग जीवन मरावी सुशील नागेश्वर आनंद उईके, मीना साहू इनायत अली हिम्मत सिंह धुर्वे एल एस परस्ते प्रियंका मरावी रेखा श्याम तरुण ठाकुर सुशीला धुर्वे नामदेव इंद्रपाल वर्मा सुमित्रा झारिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000