दिग्विजय सिंह अचानक दिल्ली रवाना, कांग्रेस में हलचल तेज

Listen to this article

जनपथ टुडे, भोपाल, 9 नवम्बर 2020, भोपाल से शनिवार को अचानक दिल्ली गए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद आज अचानक अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर पूर्व मुख्यमंत्री और कमलनाथ के साथ प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय दिग्विजय सिंह भी सोमवार को अचानक दिल्ली रवाना हो गए जिससे कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है।

आज इंदौर जेल पहुंचना था दिग्गी को

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सर संचालक कहे जाने वाले दिग्गी राजा को आज दोपहर 2 बजे इंदौर जेल, पायलट बाबा से मिलने जाने वाले थे उनके न पहुंचने पर मिली जानकारी में उनके दिल्ली जाने की जानकारी सूत्रों से मिली है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह को पार्टी हाई कमान ने तलब किया है। सूचना के अनुसार कमलनाथ पहले ही दिल्ली में है

बड़ी रणनीति पर सक्रिय है कांग्रेस

सूत्र बताते है कि दिल्ली में कल आने वाले चुनाव परिणामों को लेकर संभावनाओं के आधार पर बड़ी रणनीति बिहार और मध्यप्रदेश पर कांग्रेस पार्टी बना रही है जिसको लेकर जिम्मेदारी तय की जा रही है और संभवतः कल कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी दिल्ली से भोपाल भेजा जा सकता जो प्रदेश की राजनैतिक उठा पटक पर नजर रखेंगे और पूर्व में हुई गड़बड़ियों के चलते आलाकमान इस बार अधिक सतर्क है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000