
BREAKING : देवलपुर में चक्काजाम करने वालों को पुलिस ने लिया हिरासत में
.
.
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 26 मार्च 2021, समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत देवलपुर के ग्रामीणों द्वारा आज सुबह से मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया गया था तथा ग्राम रोजगार सहायक की बहाली को लेकर जिला और जनपद पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग दोपहर तक सड़क से हटने तैयार नहीं हुए।
.
बताया जाता है कि प्रशासन द्वारा उन्हें समझाने तथा आश्वासन देने की कोशिश की गई किंतु जब वे नहीं माने तब मुख्यमार्ग पर चक्काजाम करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार कर समनापुर थाने ले जाया गया बताया जा रहा है।
.https://youtube.com/shorts/LiKd9Al__es