विश्वरंग पुस्तक यात्रा का आगमन आज

Listen to this article

पुस्तकों के प्रति छा़त्रों का उत्साहवर्धन किया जावेगा

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 23 सितंबर 2022, आईसेक्ट समूह के रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ‘‘ विश्व रंग पुस्तक यात्रा‘‘ का आज डिण्डौरी नगर में आगमन हो रहा है। यात्रा का उद्देश्य आधुनिक संचार माध्यमों की तमाम चुनौतियों के बीच जनता को किताबों की दुनिया लौट आने के लिये प्रेरित करना है तथा अच्छी पुस्तकों की प्रदर्शनी से अवगत कराना है।इस यात्रा के माध्यम से शहर के छात्रों का साहित्य , संस्कृति और पुस्तकों के प्रति उत्साहवर्धन किया जायेगा।

आईसेक्ट के जिला प्रबंधक के.एस.राजपूत ने बताया कि यात्रा माईक्रोटेक कम्प्यूटर एकेडमी से प्रारंभ होकर, शासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय , कम्प्यूटर कौशल केन्द्र होते हुये शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी पहुॅचेगी जहां पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें सहित्यकारों एवं शिक्षकों का सम्मान तथा पूर्व में 10 सितम्बर से 20 सितम्बर तक पुस्तक यात्रा के संबंध में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छा़त्रों को पारितोषिक वितरण किया जायेगा। इसके पश्चात यात्रा आगे मण्डला जिले के लिये प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000