
नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने ली भाजपा की सदस्यता
मुख्यमंत्री सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने किया भाजपा में स्वागत
कांग्रेस की गुटबाजी के चलते परिषद अध्यक्ष ने बदला पाला
जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 4 जुलाई 2023, भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में डिण्डौरी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, म.प्र. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की उपस्थिति व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सुनीता सारस ने बताया कि बिना किसी भेदभाव के सभी का विकास करने वाले प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित हूं। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है आज प्रदेश कार्यालय भोपाल मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के द्वारा व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया एवम जिला मीडिया प्रभारीसुधीर दत्त तिवारी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यो से प्रभावित होकर बहन सुनीता सारस भाजपा परिवार में सम्मिलित हो गई है। भाजपा एक वैभवशाली, गौरवशाली राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सुनीता सारस के भाजपा मे शामिल होने से डिण्डौरी नगर परिषद के विकास कार्यो मे गति प्रदान होगी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाठक सदस्य रेल्वे उपभोक्ता सलाहकार, समिति जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चैकसे, जिला सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी आशीष वैश्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, शहपुरा नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, संदीप दत्त तिवारी, पार्षद संदीप कांसकार, मुकेश साहू, राजकुमारी रजक, अनामिका मुकेश गुप्ता, प्रीति अरविंद श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, दिनेश जैन, सिवा साहू, बबलू झारिया सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
गौरतलब है कि विगत दिनों कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी और कार्यकर्ताओं में असंतोष के चलते अध्यक्ष जिला पंचायत डिंडोरी और नगर परिषद डिंडोरी की अध्यक्ष ने पार्टी से स्तीफा दे दिया था। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस भाजपा में शामिल हो गई थी और अब उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अपनी आमद दर्ज कराकर एक औपचारिक कार्यक्रम में पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर पर जिला भाजपा के नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।