
SP ने कोतवाली थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस रिकॉर्ड का किया अवलोकन
अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 30 मार्च 2022, पुलिस कप्तान संजय सिंह ने बुधवार सिटी कोतवाली थाना का वार्षिक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने समस्त सरकारी रिकॉर्ड और संपत्ति का अवलोकन कर सुधार हेतु जरूरी निर्देश भी दिये। SP संजय सिंह ने अबैध धंधे में संलिप्त बदमाशों की जानकारियां लेकर कार्रवाई के भी निर्देश भी देते हुये शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया। कप्तान ने पुलिस अमले को आम लोगों से सकारात्मक संवाद स्थापित करनेपर बल दिया। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं का तत्काल निराकरण व लंबित मामलों का निष्पादन करने को कहा है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी CK सिरामे से हर हाल में विधि व्यवस्था बनाये रखने, डायरी अघतन, आपराधिक न्यायालीन मामलों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता में शामिल करने की सलाह दी है। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के साथ स्टेनो उपनिरीक्षक गीतेन्द्र कुमार डांगरे, रीडर ASI शशि जाबरिया, ASI ब्रजेश त्रिपाठी ने कार्यालय अभिलेखों, रोजानामचा, शिकायत, अपराध, डयूटी, गुमइंसान रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार,आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों, जप्त वाहनों, सरकारी संपत्ति आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने मे तैनात अधिकारी, कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक CK सिरामे, उपनिरीक्षक गंगोत्री तुरकर, प्रधान आरक्षक राजाराम आर्मो, विकास सूर्या सहित तमाम पुलिस अमला मौजूद रहा।