महेंद्र सिंह धोनी भी करेगे कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग

Listen to this article

जनपद टुडे,डिंडोरी, 29 नवंबर 2020, भोपाल, क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फार्मिंग कर रहे हैं खेती के साथ ही वह कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग भी कर रहे हैं कड़कनाथ, मुर्गे की एक खास प्रजाति है जो एमपी और छत्तीसगढ़ में पाया जाता है धोनी ने एमपी से ही कड़कनाथ के 200 चूजे मंगवाए हैं जिन्हें उन्होंने रांची स्थित फार्म हाउस में रखा हैं। सर्दी और कोरोना के कहर के बीच एमपी में अचानक कड़कनाथ मुर्गे की मांग बढ़ गई है उसके बाद इसके दाम भी आसमान छू रहे हैं।

कड़कनाथ मुर्गा एमपी एक आदिवासी बाहुल्य जिले में सबसे ज्यादा पाया जाता है। सबसे अधिक झाबुआ जिले में यह मुर्गा मिलता है। लेकिन अब पूरे प्रदेश में कड़कनाथ मुर्गा उपलब्ध है सर्दियों में इसकी मांग काफी बढ़ गई है। उसके बाद इसकी कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। कड़कनाथ मुर्गा ऐसे तो आम दिन में भी महंगा ही मिलता है लेकिन कोरोना काल में मांग बढ़ने की वजह से एक मुर्गा 800 से ₹1000 के बीच मिल रहा है जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में दाम और मांग दोनों बढ़ सकते हैं। चिकन के शौक़ रखने वाले भी इसे लाजबाव बताते है और इसकी मांग अन्य प्रदेशों में होने लगी है। पूर्व किर्केट खिलाड़ी और भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी भी अब कड़कनाथ मुर्गों की फार्मिंग में लगे है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000