
पुलिस अधीक्षक और खिलाड़ी बच्चों ने पर्यावरण दिवस पर मुक्तिधाम में किया वृक्षारोपण
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 5 जून 2022, विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने सुबह मां नर्मदा के किनारे स्थित मुक्ति धाम ङिङोरी पौधारोपण किया, उनके साथ केंप में आने वाले बच्चों ने भी उत्साह के साथ मुक्तिधाम में वृक्षारोपण किया।
इस दौरान अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा एवं वन विभाग के अधिकारी, जिला पंचायत से संगीता सोनी, खेल और युवा कल्याण विभाग से कु. आरती सोधिया, चेतराम अहिरवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र प्रभारी आर पी कुशवाहा जी द्वारा किया गया।
SP संजय सिंह ने बच्चों से कहाँ कि सभी को अपने जन्म दिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए जिससे पेड़ों की कमी नही होगी और हमे शुद्ध हवा मिलेगी।
साथ ही हम जब कही घर से बाहर जाते वक्त हमे अपने साथ आम, जामुन, बीही, अनार आदि फलदार पौधों के बीज रख रख लेना चाहिए जब हम जंगल से गुजरते है तो वह बीज जंगल मे फेक दे। जिससे बारिश मे नय पौधे उग जायेगे और समय आने पर फल लग जायेगे। जिससे जंगल मे रह रहे जीव जन्तुऔ की खाने की वयवस्था भी हो जायेगी और वह भूखे नही रहेंगे। जंगल हरा भरा रहेगा कार्यक्रम में सहयोग देने के लिऐ सत्यम मानिकपुरी, हर्षित उपाध्याय, देवेन्द्र बर्मन एव नगर परिषद सी एम ओ व सुरेन्द्र कुमार शुक्ला का सहयोग रहा।