करंजिया :ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

Listen to this article

पुलिस विभाग की सौगात

जन पथ टुडे, करंजिया, 27 सितंबर 2022, पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार दिनांक 26/09/022 को प्रदेश स्तर पर विभिन्न थानों में जहां ऊर्जा महिला हेल्थ डेस्क का शुभारंभ शेष रह गया था। उसे विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर प्रारंभ कर दिया गया।

इसी कड़ी में जिला डिंडोरी के थाना करंजिया में भी ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ थाना परिसर करंजिया में नवनिर्मित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क हेतु बनाए गए कक्ष में संचालित करने हेतु समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक डिंडोरी संजय सिंह द्वारा फीता काटकर ऊर्जा महिला हेल्थ डेस्क का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा विजय गौठरिया, थाना प्रभारी करंजिया हरिशंकर तिवारी एवं महिला हेल्थ डेस्क संचालक महिला आरक्षक महिमा भगत तथा थाना करंजिया पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

पुलिस अधीक्षक संजय सिंह द्वारा बताया गया कि ऊर्जा महिला हेल्थ डेस्क का खास उद्देश महिला संबंधी अपराधों, मानव दुर्व्यवहार से संबंधित अपराधों को रोकने हेतु जागरूक करने का है। जिससे हर तरह के अपराधियों को रोका जा सके।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000