स्वतंत्रता दिवस पर युवा मोर्चा निकलेगी साईकिल रैली

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 14 अगस्त 2021, देश 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आजादी के पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा ग्राम करंजिया में दिनांक 15 अगस्त दिन रविवार समय 10:00 बजे स्कूल कॉलोनी से साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। जो कि मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए तरेरा चेक पोस्ट तक तथा वापस स्कूल कॉलोनी के मैदान में रैली का समापन किया जाएगा और देश के शहीदी को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जायगी एव वृक्षारोपण किया जायेगा।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष प्रिंस नगायच, जिला मंत्री निखिल साहू , युवा नेता जय नगायच प्रशांत राजपूत ऋतुराज टांडिया छोटू झरिया ईशान खय्याम अनुज पटेल अतुल श्रीवास अंकित यादव पंकज मरावी सहित समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000