कोरोना वालेंटियर्स का उत्कृष्ट सेवा हेतु किया गया सम्मान

Listen to this article

देव सिंह भारती

जनपथ टुडे, अमरपुर, डिंडौरी, 17 अगस्त 2021, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अमरपुर द्वारा वैश्विक महामारी कोविड 19 के नियंत्रण हेतु “मै कोरोना वालेंटियर्स” अभियान के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार क्षेत्र में नि:स्वार्थ सेवा कर रहे, वालेंटियरों को उत्कृष्ट सेवा हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मल्ली बाई उईके, रामगढ़ ग्राम पंचायत सरपंच सिया बाई तेकाम, कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य धोबी सिंह परस्ते, पुलिस चौकी प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम, प्रभारी प्रार्चाय उत्कृष्ट विद्यालय अमरपुर गुलाब सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्त्ता छत्रपाल यादव, दीपक ठाकुर तथा जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अमर लाल धुर्वे के कर कमलों द्वारा वालेंटियरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें वालेंटियर संजय सिंगौरें, रामनाथ उद्दे, साहब लाल पुषाम, आशुतोष ठाकुर, रामवती महते, नारायण ठाकुर, रामकिशोर ठाकुर, देव सिंह भारती, राकेश मरावी, अशोक यादव, सुरेश यादव ने प्रमाण पत्र पाकर खुशी जाहिर करते हुए निरंतर कोरोना वैश्विक महामारी को जड़ से भगाने हेतु समाज को जागरूक करते रहने को कहा गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000