रीवा : मऊगंज में महिला बाल विकास विभाग की दो महिला अधिकारी रिश्वत लेते धरी गई

Listen to this article

जनपथ टुडे, भोपाल, 21 मई 2022, रीवा लोकायुक्त टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग में छापा मारकर 2 भ्रष्टाचारी महिला अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार मऊगंज की परियोजना अधिकारी और सेक्टर पर्यवेक्षक को ₹10000 की रिश्वत के साथ ट्रेप किया गया है। दोनों महिला अधिकारियों ने समूह संचालक से घूस मांगी थी।बिना पैसे लिए काम करने को तैयार नहीं थी जिससे परेशान होकर समूह संचालक लोकायुक्त एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे जहां सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाई गई। शुक्रवार की शाम महिला एवं बाल विकास कार्यालय मऊगंज में दोनों अधिकारियों को रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। लोकायुक्त इन दोनों अधिकारियों को लेकर विश्रामगृह पहुंची जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार की शाम 4:00 बजे माया सोनी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय मऊगंज और अंजू त्रिपाठी सेक्टर पर्वेक्षक महिला एवं बाल विकास कार्यालय मऊगंज को ₹10000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

इनके खिलाफ शिकायतकर्ता राजेश वर्मा पुत्र सहदेव दास वर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी मऊ ने आवेदन दिया था। शिकायतकर्ता का आरोप है मध्यान भोजन का बिल पास करने के एवज में दोनों महिला अधिकारी ₹20000 की डिमांड कर रही थी, साथ ही एडवांस ₹5000 भी दे चुकी थी। उसके बाद भी शिकायतकर्ता को पूर्व के बिल कैंसिल कर देने का डर बता कर लगातार पैसे मांग रही थी। मामले का सत्यापन सही पाए जाने के बाद शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर ट्रैप अधिकारी निरीक्षक प्रवीण कुमार को मौके पर भेजा।

लोकायुक्त एसपी ने बताया कि ट्रैप दल के सदस्य डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार, उप निरीक्षक ऋतुका शुक्ला, उपनिरीक्षक आकांक्षा पांडे व 12 सदस्यों की टीम ने महिला एवं बाल विकास कार्यालय मऊगंज में दोनों महिला अधिकारियों के कक्ष में एक साथ दबिश दी। केबिन के अंदर जैसे ही पीड़ित ने रिश्वत के रुपए दिए वैसे ही सिविल कपड़े में खड़ी टीम के साथ दोनों को धर दबोचा गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000