
बजाग भाजपा, ने किया कमलनाथ का पुतला दहन
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 28 जून 2020, बजाग भारतीय जनता पार्टी द्वाराआज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का अपने कार्यकाल में चीनी कंपनियों को बढ़ावा दिये जाने के विरोध में पुतला दहन किया गया है। बताया जा रहा है कि आज संगठन के निर्देश में यह कार्यक्रम रखा गया। जिसमें वर्तमान में भारत चीन के सीमा विवाद के चलते चीनी उत्पादों के विरोध के चलते चीनी कंपनियों का भी विरोध किया गया।
कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी चौरसिया के नेतृत्व में था जिसमें प्रमोद साहू, ओमप्रकाश साहू, राजेन्द्र दुबे, राजेश साहू, संतोष साहू, कमलेश पटेरिया, संतोष मार्को, उमेश खांडे, कौशल रजक, प्रतीक साहू, सौरभ सोनी, त्रिलोक साहू एवं अन्य ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।