भव्यता के साथ परंपरानुसार हुआ रावण दहन, जमकर हुई आतिशबाजी

Listen to this article

उत्कृष्ट ग्राउंड में किया गया रावण दहन

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 17 अक्टूबर 2021, जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में शनिवार को रात्रि 9:00 बजे परंपरा अनुसार भव्यता से रावण दहन किया गया। जिसके साथ नवरात्रि का उत्सव, उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर SDM डिंडोरी महेश मंडलोई, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, तहसीलदार विसन सिंह ठाकुर, कोतवाली प्रभारी CK सिरामे, यातायात प्रभारी राहुल तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, वरिष्ठ नागरिक अशोक अवधिया, अशोक छावड़ा, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुरेंद्र दुबे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश पाराशर, पत्रकार नीरज श्रीवास्तव, असगर सिद्धकी, नीरज श्रीवास,आशीष श्रीवात्री, संतोष चंदेल आदि उपस्थित रहे।

आसमान में रंग बिरंगी आकर्षक रौशनी के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष, SDM और अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और राम भक्त हनुमान का विधि विधान से पूजन कर आरती की गई, जिसके उपरांत राम लक्ष्मण धनुष बाण लेकर वीर बजरंगी के कंधों पर विराज रावण दहन स्थल पहुंचे और दशानन का वध किया। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड में भारी जनसमूह उपस्थित रहा और जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा।

विदित होवे कि नगर पंचायत द्वारा बड़े स्तर पर आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। रावण दहन की तैयारियां नगर पंचायत द्वारा की गई थी। वही प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाया गया था। रावण दहन के उपरांत श्रद्धालुओं ने राम के साथ फोटो और सेल्फी लेकर पर्व की भव्यता को सुरक्षित कर लिया। पुरानी डिंडोरी में चल रही रामरीला में मंचन कर रहे श्रीराम लक्ष्मण और हनुमान सहित मंडली के सदस्यों को यातायात के वाहन से आगमन और प्रस्थान की व्यवस्था की गई थी।

मुख्य आयोजन में मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक संजय तिवारी ने किया वहीं नगर परिषद द्वारा क़ गई तैयारियों में सीएमओ राकेश शुक्ला, सुरेन्द्र बिहारी शुक्ला, अशोक चौकसे, अशोक सोनी, प्रमोद सोनी, शिवेंद्र तिवारी सहित सम्पूर्ण अमले ने अपनी जिम्मेदारियां सक्रियता से निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया।

खनूजा कॉलोनी में हुआ रावण दहन

नगर के मध्य में स्थित खनूजा कॉलोनी दुर्गा उत्सव समिति में बच्चों द्वारा रावण दहन किया गया जिसके बाद दुर्गा विसर्जन हेतु चल समारोह प्रारंभ हुआ।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000